Total Pageviews

Friday, October 11, 2019

कढ़ाई पनीर


सामग्री:-
पनीर २०० ग्राम
शिमला मिर्च २
टमाटर ३
हरी मिर्च १
प्याज पेस्ट ३ प्याज का
काजू पेस्ट १ चम्मच
सूखे मसाले स्वादानुसार
तेल २ बड़े चम्मच
विधि:-
प्याज टमाटर और काजू को तेल मै हलका फ्राई कर के पेस्ट बनाएं।
अब तेल में तेज पत्ता डाले जीरा और हरी मिर्च डालें।
अब प्याज टमाटर काजू का पेस्ट डाले अच्छे से भूने।
शिमला मिर्च और पनीर के टुकड़े इस मै डाले।
अब नमक हल्दी धनिया पाउडर लाल मिर्च डाले ।
धीमी आंच पर पकाएं।
अब कसूरी मेथी का चूरा डाले।
गरमा गरम रोटी या नान के साथ परोसे।

विद्या पुरोहित

No comments:

Post a Comment